छपरा : जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2018-20 व सत्र 2019-21 तथा स्नातक सत्र 2020-23 में नामांकन के लिए अप्लाइ की तिथि को दो दिनों के लिए विस्तारित कर दिया गया है. विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो हरिश्चंद्र ने बताया कि छात्रों की विशेष मांग पर दोबारा पोर्टल पर अप्लाइ की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर को ही आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी.
लेकिन छात्र प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो फारूक अली से मिल कर अप्लाइ के लिए कुछ समय और दिये जाने की मांग की थी. जिसके बाद कुलपति ने 11 अक्तूबर तक अप्लाइ करने का अवसर प्रदान किया है. यह अप्लाइ का अंतिम अवसर होगा. अप्लाइ के लिए विवि के वेबसाइट पर सम्बंधित लिंक पर जाकर फॉर्म भरना होगा. पोर्टल 11 अक्तूबर रात 12 बजे तक खुला रहेगा. उसके बाद किसी भी परिस्थिति में अप्लाइ स्वीकार नहीं की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…