सिसवन के रामगढ़ में चोरी का नाकाम करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

पीड़ित का आरोप एक मोबाइल चुरा ले भागे चोर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ओपी के रामगढ़ गांव में शातिरों द्वारा दीवाल के सहारे छत पर चढ़ घर में चोरी करने की नाकाम कोशिश की गई. यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मामले में पीड़ित सोनू कुमार गोड ने बताया कि बीते सोमवार को रात करीब 12 बजे अपने छत पर सोए थे.

तभी घर के दीवाल के सहारे अज्ञात चोर उनके छत पर चढ़ गए और छत पर सोए परिवार के अन्य सदस्यों को बिछावन टकटोलने लगे. जैसे हीं मेरे बिछावन के पास आए कि मेरी नींद खुली. मैंने चिल्लाना शुरू किया. अपराधी छत से कूदकर भाग गए. उन्होंने कहा कि एक मोबाइल की चोरी हुई हैं. कोई कीमती सामान चुराने में शातिर कामयाब नहीं हुए. उक्त मामले में पीड़ित ने ओपी पुलिस को आवेदन दिया है. चोरों की करतूत सीसी कैमरे में कैद है. पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026