छपरा: जिले के मशरख प्रखंड क्षेत्र के अरना पंचायत के बड़वाघाट का प्रसिद्ध गोड़धोआन मेंला पर इस बार कोरोना गाइड लाइन के चलते भीड़ कम रही पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच गोर धोकर पुण्य के भागी बने।कोरोना गाइड लाइन के चलतें पुलिस प्रशासन द्वारा दिखाई गयी सक्रियता की वजह से मेला का स्वरूप मामूली रूप से ही रहा। हालांकि परंपरा के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन बरवाघाट घोघारी नदी घाट पर पैर धोने की परंपरा दिन भर चलता रहा।
मेला में मामूली रूप से दुकानें लगने का मलाल सबको दिनभर चर्चा में रहा। अरना पंचायत के शिक्षक नेता संतोष सिंह ने कहा कि सदियों से चला आ रहा बड़वाघाट गोड़धोआन मेला अपने वृहद स्वरूप में कोरोना गाइड लाइन की वजह नही आ पाया। हमलोगों ने प्रशासन के आदेश का पालन किया है। जानकारी हो कि “सगरो के नहान आ बरवाघाट के गोरधोआन बराबर होला” क्षेत्र में प्रचलित यह उक्त बरवाघाट के पौराणिक महता को इंगित करती है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि श्री राम ने अपने पैर यहा धोये थें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…