Categories: पटना

2017 बैच का फर्जी दारोगा बनकर सिपाही और दारोगा भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार

पटना: 2017 बैच का फर्जी दारोगा बनकर सिपाही और दारोगा भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार। पुलिस ने उसके पास से पुलिस लोगो, सायरन ,हुडर लगा हुआ स्कार्पियों वाहन सहित पुलिस डंडा और हण्टर बूट सहित कई समान किये बरामद। आरोपी फर्जी दारोगा की पत्नी पंचायत समिति सदस्य तो पिता है वार्ड पार्षद।आरोपी ने अबतक जिले के पांच लोगों से 36 लाख रुपये की कर चुका है ठगी।

मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर के रहने वाले सुरेंद्र पासवान के 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार पर फर्जी दारोगा बनकर ठगी करने का आरोप लगा है। आरोपी अपने आप को बेगुसराय में पदस्थापन 2017 बैच का दारोगा बताकर लोगों को सिपाही और दारोगा भर्ती में नॉकरी दिलाने की बात कहकर मोटी रकम की वूसली कर रहा था। वहीं इस बात की जानकारी जब मुंगेर एसपी जग्गुनाथ रैड्डी जला रैड्डी को लगी तो उन्होंने फ़ौरन इसकी जांच की जिम्मेदारी लड़ैयाटांड़ थाना प्रभारी नीरज कुमार ठाकुर को दी।वहीं जब नीरज कुमार ने इससे पूछताछ की तो इसने बताया कि हम 2017 बैच का दरोगा हैं और फ़िलहाल बेगुसराय में पोस्टेड हैं। वहीं इसके बारे में जब बेगुसराय पुलिस प्रशासन से जानकारी ली गयी तो इस नाम के किसी भी दरोगा के होने की बात सामने आयी। जिसके बाद उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो इसने सारी सच्चाई पुलिस को बताया।

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली किलड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर निवासी राहुल कुमार अपने आप को दारोगा बताकर लोगों को नॉकरी देने के बहाने पैसों की वसूली का काम करता है।

वहीं सूचना के बाद जब आरोपी के घर पर पुलिस छापेमारी करने पहुँची तो इसने अपनी हनक दिखाते हुए खुद को 2017 बैच का दारोगा बताया। वहीं जब पुलिस के द्वारा पुलिस का रूल और बैचमेट के बारे में पूछा गया तो आरोपी द्वारा कुछ भी जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी जिसके बाद शक के आधार पर आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई और बेगुसराय से संपर्क किया गया तो सारी सच्चाई सामने आ गयी।डीएसपी ने बताया कि इसके घर से पुलिस ने सायरन ,लोगो , हुडर आदि लगा हुआ एक स्कार्पियों वाहन ,एक पुलिस डंडा ,हण्टर बूट और दो मोबाइल बरामद किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि अबतक के अनुसंधान में आरोपी के द्वारा कुल पांच लोगों से 32 लाख रुपये ठगी करने की बात सामने आयी है.

जिसमे मुफ्फसिल थाना के मयदरियापुर निवासी बलजीत यादव से 16 लाख ,मनु यादव से साढ़े चार लाख ,जमुई जिला निवासी सुनील कुमार से पांच लाख ,धरहरा थाना क्षेत्र निवासी निरंजन कुमार से पांच लाख और सूरज कुमार से पांच लाख रुपये नॉकरी के नाम पर ठगी करने की बात सामने आयी है।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अभी और गहन पूछताछ की जा रही और जो भी बातें आगे सामने आएगी उसकी जानकारी दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024