परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: स्थानीय लोगों ने छपरा रेवा घाट रोड को सुनो के पास जाम कर दिया है अभी तक जाम लगा हुआ है और इन लोगों का कहना है कि सभी बीमारों का इलाज ठीक करें से नहीं हो रहा है और छपरा सदर अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन ने मिलकर उन्हें पूरी तरह से बंधक बनाकर रख दिया है। जबकि उन्हें अभी तक एक गिलास पानी और कुछ खाने तक को नहीं दिया गया है। इस बात का आरोप लगाते हुए परिजन आज सड़क पर उतर गए हैं और उन लोग ने सड़क जाम कर दिया है।
जबकि मृतकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या लगभग 10 हो गई है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हालांकि कुछ ही देर में सारण के जिलाधिकारी और एसपी संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता करके विस्तृत जानकारी देंगे।
परिजनों में काफी असंतोष है और यह लोग सड़क जाम किए हुए हैं इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन स्थानीय लोग काफी उग्र हैं और किसी की भी बात नहीं मान रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…