गोरेयाकोठी में बीडीसी सदस्य पर पिस्टल से किया चर्चित लोगों ने जानलेवा हमला, मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह

परवेज अख्तर/सिवान: गोरेयाकोठी नोनियाटोली गांव में रविवार की रात हरपुर पंचायत के बीडीसी तिलेश्वर राम पर प्रखंड के भिट्ठी पंचायत की मुखिया सह राजद नेता नूतन वर्मा के पुत्र विवेक कुमार वर्मा उर्फ हन्नी वर्मा ने अपने सहयोगियों संग पिस्टल से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि निशाना चूकने से गोली बीडीसी सदस्य के जैकेट को छूती हुई पीछे दीवार में जा फंसी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन व गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष सूरज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया।

पुलिस को दिए बयान में तिलेश्वर राम ने कहा कि हरपुर पंचायत के बीडीसी तिलेश्वर राम गोरेयाकोठी के एक बीडीसी के यहां तिलक समारोह में शामिल होने गया था। उनके साथ स्थानीय प्रमुख पति आशिक अंसारी भी थे। दोनों लोग टहलने के क्रम में बगल के मोतीलाल शर्मा के बथान के नजदीक चले गए। वहां पहले से विवेक उर्फ हन्नी वर्मा, हेतिमपुर के प्रेमचंद साह व कर्णपुरा निवासी कृष्णा सिंह खड़े थे।हन्नी वर्मा समेत तीनों लोगों ने मुझे पकड़ कर दीपक यादव के घर लाया और दीपक को चाय बनाने की बात कह अंदर भेज दिया। इसके बाद दुर्व्यवहार करते हुए कालर पकड़ हाथापाई शुरू कर दी। इसी क्रम में हन्नी वर्मा ने पिस्टल निकाल मुझ पर फायर कर दिया।

नीचे झुकने से गोली पीछे दीवार में जा लगी। गोली चलने की आवाज व लोगों के आने की आहट सुन तीनों लोग वाहन से फरार हो गए। बाद में स्थानीय भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह भी वहां पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी कर तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विधायक ने कहा कि जंगलराज के इस चरण में शांत गोरेयाकोठी को अशांत करने की इस प्रयास को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024