Siwan News

नम आंखों में मां भगवती को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान : दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार को भी जारी रहा। जिले के भगवानपुर, मैरवा, रघुनाथपुर के नरहन, हसनपुरा, आंदर समेत विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना एवं मां की खोइचा भराई की रस्म के बाद बैंड बाजे एवं जयकार के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु माता हमें भूल न जाना अगले साल फिर आना के उद्घोष से विदा किया। इस दौरान कई जगह सामाजिक, महाभारत, रामायण, देशभक्त आदि झांकियां भी प्रस्तुत की गई जो दर्शकों में आकर्षण का केंद्र रही। रघुनाथपुर के नरहन में मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान आकर्षक झांकियां निकाली गई। झांकी हरपुर, सुल्तानपुर, नवादा, रघुनाथपुर बाजार होते हुए राजपुर के खेल मैदान में पहुंच जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। वहीं भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी गांव स्थित पूजा पंडाल से समिति अध्यक्ष रघुवर पांडेय की देखरेख मां दुर्गा समेत अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन बैंड बाजे के साथ किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नवल किशोर पांडेय, ललित मोहन, ढेमन सिंह, मनिंदर सिंह, विक्की सिंह, भिखारी सिंह, सुनील सिंह, ध्रुव देव उपाध्याय, ओमप्रकाश पांडेय, बुलेट ब्रह्मचारी आदि उपस्थित थे। हसनपुरा प्रखंड के उसरी बुजुर्ग में रविवार को गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन दाहा नदी में किया गया। इस दौरान युवाओं ने करतब दिखा खूब वाहवाही लूटी।इस मौके पर बीडीओ डॉ. दीपक कुमार सिंह, सीओ चंद्रमा राम एवं थानाधयक्ष अभिषेक कुमार सिंह के अलावा अन्य पुलिस बल तैनात थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026