नौतन

नौतन में अंचल अधिकारी को दी गई विदाई

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी रवींद्र मिश्र को विदाई दी गई। बता दें कि राज्य भर में वृहत स्तर पर विभागीय तबादलों के अंतर्गत सैकड़ों अंचलाधिकारियों का तबादला हुआ है, जिसमें नौतन के अंचलाधिकारी रवींद्र मिश्र का भी नाम है. वे विगत तीन वर्षों से नौतन में पदस्थापित थे, जिनका तबादला रोहतास जिले के विक्रमगंज अंचल के चकबंदी विभाग में हो गया है. उनके स्थान पर नौतन में अतुल कुमार सिंह को प्रभारी बनाया गया है.

अंचलाधिकारी रवीन्द्र मिश्र के जाने पर स्थानीय बीडीओ प्रशांत कुमार द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मेंद्र तिवारी ने अंगवस्त्र और मास्क देकर सम्मानित किया. इस मौके पर नौतन मुखिया कृष्णा प्रसाद ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और मृदुभाषिता को लेकर अंचलाधिकारी रवीन्द्र मिश्र हमेशा याद किये जाएंगे. इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, नौतन मुखिया कृष्णा प्रसाद, पत्रकार धर्मेंद्र तिवारी, सभी प्रखंडकर्मी एवं अंचल-कर्मी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024