परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, पूर्व सीओ वकील सिंह, पूर्व थानाध्यक्ष मुकेश राम को समारोह आयोजित कर उपहार देकर विदाई दी गई। समारोह का आयोजन प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप सिंह द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रीता देवी तथा संचालन आनंद मिश्रा ने किया। इस मौके पर वर्तमान बीडीओ अशोक कुमार, बसंतपुर बीडीओ मो. आशिफ, सीओ गौरव प्रकाश, वर्तमान थानाध्यक्ष मनोज कुमार, मुखिया प्रखंड अध्यक्ष अच्छेलाल, विधायक पुत्र सह मुखिया संजय सिंह, मुखिया वीरेंद्र यादव, मुखिया जीवनारायन यादव, कांग्रेस नेता शमीम अहमद, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमीरुल्लाह सैफी, जदयू नेता मुर्तुज़ा अली पैगाम, राजद नेता एहतेशामुल हक सिद्दीकी, उप प्रमुख हरिहर साह समेत काफी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर उनके कार्यकाल की सराहना की गई। वहीं विदाई में शामिल पदाधिकारियों ने अपने कार्यकाल में सभी कर्मियों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए इन सभी लोगों का स्नेह सदा याद रखा जाएगा। उन्होंने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, सुदीस सिंह, संतोष मिश्रा, बाबूलाल प्रसाद,मनोज कुमार कुशवाहा, अजमुद्दीन मियां, संजय साह, सजदा अली,जाहिद अली, डॉ. शाहिद खान आदि मौजूद थे।
जी. बी. नगर तरवारा थाना में पदस्थापित एएसआई दयानंद साह का स्थानांतरण छपरा होने के बाद उनके सम्मान में शुक्रवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल की सराहना की गई तथा उन्हें उपहार देकर विदाई दी गई। इंस्पेक्टर ललन कुमार ने उन्हें माला पहनाकर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा एएसआई दयानंद साह अपने कार्यों के प्रति सजग एवं कर्तव्यनिष्ठ थे। पुलिस विभाग में रहते हुए भी उनके कार्य करने का एक अलग अंदाज था। वहीं दयानंद साह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…