परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के नौतन प्रखंड क्षेत्र के मशहूर शिक्षण संस्थान स्टडी प्वाइंट द्वारा 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। बता दें कि उक्त संस्थान में आयोजित विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नौतन थाने के एएसआई नित्यानंद सिंह ने शिरकत कर सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको शुभकामनाएँ दी ।
गौरतलब है कि उक्त शिक्षण संस्थान में 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग कराया जाता है। इस कोचिंग संस्थान से प्रति वर्ष शत प्रतिशत बच्चे अच्छे अंकों के साथ उतीर्ण होते हैं। उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छात्र छात्राओं को संस्थान की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षण संस्थान के संचालक जाहिद अहमद, मेराज अहमद, अहमद अली, रहमत अली, आबिद अली, सभी शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…