परवेज़ अख्तर/सिवान : चैनपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वागींद्रनाथ पाठक ने की। चैनपुर उच्च विद्यालय में योगेंद्र प्रसाद ने लगभग 30 वर्ष तक सेवा दिए हैं। इनके कार्यकाल की सराहना की गई तथाउन्हें उपहार देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मनन प्रसाद सिंह, परीक्षा अध्यक्ष मनोरंजन कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, अभय सिंह, मुखिया रमेश तिवारी, शशिकांत प्रसाद, सेवानिवृत्त कर्नल नरेंद्र देव नारायण सिंह, प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञानेशवर पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्रीनिवास सिंह थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…