Siwan News

किसान चौपाल लगा किसानों को दी गई कृषि की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर समेत अन्य प्रखंडों में सोमवार को किसान चौपाल लगा किसानों को रबी फसल की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों को रबी फसल की बुआई, सिंचाई तथा इसमें मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी गई। गुठनी प्रखंड के बसुहारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किसान चौपाल लगा रबी बुआई, सिंचाई तथा कटाई तक के तरीके बताए गए। इस मौके पर बीएओ रामसेवक सिंह, कृषि समन्वयक, कृषि समन्वयक अशोक मिश्र,अरविंद, किसान सलाहकार मुस्तकीम अंसारी, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा,किसान राजेश कुमार,अनूप कुमार समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर राजपूत टोला गांव में मानव अधिकार संरक्षण के विधानसभा प्रभारी रमेश सिंह की अध्यक्षता में किसान चौपाल लगा किसानों को रबी फसल की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि समन्वयक राकेश सिंह, कामता सिंह, जितेंद्र प्रसाद, किसान सलाहकार सुजीत कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार, राज नारायण सिंह, बीडीसी मैनेजर यादव, विवेक सिंह, पूर्व मुखिया राजेश्वर प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण मांझी, पान मोहम्मद, हरी लाल यादव समेत काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। बसंतपुर प्रखंड के कन्हौली पंचायत में किसान चौपाल लगा रबी फसल की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को ऑनलाइन आवेदन के बारे में बताया गया कि आवेदन की प्रक्रिया बढ़ाकर 30 नवंबर तक कर दी गई है। सभा का संचालन अरविंद कुमार ने किया। इस मौके पर कृषि पदाधिकारी सूर्य कुमार राम, कृषि समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह, अरविंद कुमार, किसान सलाहकार मनोज कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक मो. आरिफ, संजीव सिंह, वार्ड सदस्य प्रमोद प्रसाद श्रीवास्तव, सुदामा सिंह, गौतम सिंह आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024