Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बारिश से बर्बाद किसानों को मिले मुआवजा-दीपेश

परवेज अख्तर/सिवान :-वर्षा और ओलावृष्टि से जीन किसानों के फसल बर्बाद हुये है उनको बिहार सरकार के तरफ से उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिये।उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा एवं पूर्व विस्तारक दीपेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उनका कहना था कि जीरादेई विधान सभा क्षेत्र के कई गांवो का जायजा लेने के बाद पता चला की भारी वर्षा और ओलावृष्टि से गेहूँ, जौ,मक्का, सरसों आदि के फसल बर्बाद हो गये है।उनका कहना था कि अधिकांश फसल तैयार हो चूके थे।10-15 दिन में फसल कट जाते ।मगर बे मौसम हुयी इस वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर ही तोड दी।उन्हें इन फसलों के लागत भी नही आ पायेंगे।उनका कहना था कि जीरादेई विधानसभा क्षेत्र 50 हजार ऐसे परिवार है जो खेती करते है।अधिकांश किसान खेती कर्ज लेकर ही करते है।अगर इन किसानों को मुआवजा नही दिया गया तो वे आगे का कृषि कार्य नही कर पायेंगे।अतः राज्य सरकार को चाहिए कि 50 हजार रुपये प्रति एकड के हिसाब से किसानों को मुआवजा दे।किसानों को मुआवजा नही देने के हालत मे दीपेश कुमार ने इसके लिये राज्य सरकार से लडाई लडने की बात भी कही है।क्षेत्र भ्रमण के दौरान कन्हैया मिश्र,परशुराम कुशवाहा, कृष्णमोहन,जीतेंद्र और संदीप तुरहा मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026