Siwan News

सरकार की अवहेलना के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ीनबीगंज प्रखंड के हरदिया-डुमरा एवं जामो मार्ग पर रविवार को सैकड़ों किसानों ने प्रदेश किसान मोर्चा के संयोजक और पूर्व जिला पार्षद रामायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की सौतेलापन रवैया और किसानों के मांगों की अवहेलना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित किसानों का कहना था कि बीडीओ एवं डीएम को सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया था। इस पर कोई विचार नहीं किया गया। इसमें सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल योजना में व्यापक पैमाने पर वार्ड सदस्य एवं बीडीओ की मिलीभगत लूख-खसोट, किसानों का कर्ज माफ करने, फसल क्षतिपूर्ति, मनरेगा में खेती को शामिल करने की मांग शामिल था। इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों के नशे में धुत होकर पठन-पाठन का कार्य करने की शिकायत की गई थी। नेता रामायण सिंह का कहना था कि अगर हमारी मांगों पर 24 अक्टूबर तक केंद्र और राज्य सरकार कोई पहल नहीं करती है, तो 25 तारीख को जिला समाहरणालय का घेराव कर, भूख हड़ताल पर हमलोग चले जाएंगे। मौके पर पूर्व किसान अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, शंभू सिंह, विनोद सिंह, संतोष कुमार सिंह, नंद किशोर सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, होशियार सिंह, बादशाह सिंह, मनीष सिंह, ललन सिंह, ठाकुर सिंह, सिपाही महतो सहित काफी संख्या में किसान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026