Siwan News

यूरिया नहीं मिलने से निराश लौटे किसान

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे से किसानों की लगभग 200 की संख्या में भीड़ लग गई थी। यूरिया लेने के आस में किसान कतार में खड़े रहे। जब इसकी सूचना बिस्कोमान के प्रबंधक सलीम खान को पता चला तो कार्यालय पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि यूरिया समाप्त हो गया है। एक से दो दिनों में आने वाला है। आने के बाद सभी को यूरिया दिया जाएगा। उसके बाद कतार में खड़े हुए किसान निराश होकर अपने-अपने घर को लौट गए। ज्ञात हो कि मंगलवार को बिस्कोमान में दो हजार बैग यूरिया आया हुआ था,जिसमें पहला दिन 592 बैग यूरिया किसानों के बीच वितरण किया गया था। गुरुवार को दूसरे दिन मैनेजर ने रात नौ बजे तक किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया। जिन-न किसानों को यूरिया मिला वे सभी खुश होकर अपने-अपने घर चले गए। मैनेजर ने बताया कि गुरुवार की संध्या पुलिस के जाने के बाद किसान आपस मे भिड़ गए। इसलिए कुछ देर यूरिया बांटना बंद करना पड़ा। उसके बाद आंदर के सुनील कुमार प्रसाद, व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय कुमार सिंह,मुखिया उद्धव यादव, बीडीसी मुन्ना गुप्ता के सहयोग से लाइन में खड़े किसानों को रात नौ बजे तक 10-10 किसानों का ग्रुप बनाकर यूरिया 1408 बैग यूरिया का वितरण किया गया। आज सुबह किसानों का भीड़ इसलिए लगा हुआ था कि दीवार पर समाप्त होने की सूचना किसी शरारती तत्वों द्वारा फाड़ दिया गया था। इससे किसानों का पता नहीं था कि यूरिया खत्म हो गया है। इस आस में किसान यूरिया के लिए सुबह से ही कतार में खड़े हो गए। जब प्रबंधक द्वारा बताया किया कि यूरिया खत्म है, आने पर दिया जाएगा तो वे निराश होकर लौट पड़े।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026