Categories: छपरा

मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में किसान गोष्ठी आयोजित

मांझी: किसान दिवस के अवसर पर मांझी कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई तथा 80 किसानों के बीच तुलसी मिर्च एवम अजवाइन के पौधों का वितरण किया गया। इससे पहले केन्द्र के समन्वयक डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि पशुपालन कृषि मत्स्य उद्यानिकी कृषि अभियांत्रिकी तथा मृदा सहित अन्य विषयों पर उद्यमिता को बढ़ावा देने का कार्य कृषि वैज्ञानिक अनवरत करते है। कीट वैज्ञानिक डॉ सुरेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता के माध्यम से किसानी से विमुख होते किसानों व युवाओं को अत्याधुनिक तकनीक के सहारे अत्यधिक लाभ की संभावनाओं को देखते हुए एक बार पुनः कृषि से जुड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने सरसों में लाही के प्रकोप आम के मंजर में मधुआ कीट के प्रकोप गेहूं में कीट व रोग प्रबंधन तथा नियंत्रण तथा नमी वाले खेतों में दलहनी फसलों को सूखने से बचाने की तरकीब बतलाई। डॉ कन्हैया रैगर ने प्राकृतिक खेती तथा पत्रकार मनोज कुमार सिंह ने परम्परागत खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर बल दिया। गोष्ठी में डॉ सौरभ पटेल डॉ विजय कुमार तथा तनुजा जकरिया अरविन्द सिंह मिथिलेश यादव तथा रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद थे। गोष्ठी का संचालन डॉ पंकज कुमार ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024