परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन कर रबी फसल से संबंधित जानकारी किसानों को दी गई। दरौली प्रखंड के काशीला पचबेनिया पंचायत की मुखिया कुमारी किरण एवं उप मुखिया शत्रुघ्न दुबे उर्फ मालिक दुबे की अध्यक्षता में बभनौली समुदायिक भवन पर गुरुवार की संध्या किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत के सभी किसानों ने भाग लिया। चौपाल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने सभी किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसान इस साल रबी फसल की खेती नए तरीके से करने से फसल में ज्यादा से ज्यादा उपज होगी। उन्होंने गेहूं, सरसों, दलहन आदि खेती पर जोर दिया। इस मौके पर अवधेश दुबे, बच्चा पांडेय, जंगबहादुर बैठा, योगेंद्र यादव, बाबूराम यादव,विश्वनाथ पांडेय, रामशरण शुक्ला, कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे। गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी पंचायत में मुखिया मुन्ना वर्मा की अध्यक्षता में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को रबी फसल की जानकारी दी गई। इस मौके पर कृषि सलाहकार संदीप यादव एवं काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…