परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन एवं हसनपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को खरीफ महोत्सव अभियान के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) की ओर से किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रखंड के करीब तीन सौ किसानों ने भाग लिया। कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई तकनीक से खेती करने पर जोर दिया। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषक हितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए किसान सलाहकारों एवं कृषि समन्वयकों को तत्परता दिखाने पर जोर दिया गया। सिसवन में जिला से आए आत्मा के सहायक पदाधिकारी कालीकांत चौधरी ने कहा कि नई तकनीक को अपनाए बिना किसानों की आय दोगुनी कर पाना मुश्किल है। बीएओ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान भौगोलिक परिदृश्य को देखते हुए किसानों के लिए फसलों की सिंचाई करना गंभीर समस्या बनी हुई है। हालांकि इसके लिए विभाग ने विभिन्न यंत्रों का प्रयोग कर इस समस्या से निजात पाने की कोशिश कर रहा है। वहीं कृषि समन्वयक ब्रजेश बहादुर सिंह ने किसानों को मिट्टी के गुण एवं अवगुण के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मिट्टी की जांच किए बिना हम उत्पादन में बढ़ोत्तरी के लक्ष्य को नहीं पा सकते। कार्यक्रम का उद्घाटन बीएओ मनोज कुमार सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर कृषि समन्वयक सुनील कुमार, मुन्ना कुमार सहित सभी कृषि सलाहकार मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026