Barharia Siwan News

बड़हरिया में सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में डॉक्टरों की गैरमौजूदगी से परिजन नाराज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बड़हरिया-सीवान मुख्यमार्ग के रसुलपुर बाजार के समीप बाइक व टेम्पो की सीधी भिड़ंत में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुर्गियाटोला निवासी स्व के एहसानुल्लाह खान के पुत्र टून्ना खान व टुन्ना खान के पुत्र राजू खान बाताया जाते हैंं. ये दोनों  सीवान से किसी डॉक्टर के यहां इलाज करा कर बाइक से घर लौट रहे थे.तभी बड़हरिया की तरफ से काफी तेज गति से जा रहे अनियंत्रित टेम्पो से आमने-सामने टक्कर हो गयी. वहीं टेम्पो चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया.इधर बाजारवासियों व परिजनों ने दोनों घायलों को बड़हरिया सीएचसी में लाया. लेकिन स्थानीय सीएचसी में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था.

नतीजतन परिजन व ग्रामीण नाराज होकर हल्ला- हंगामा करने लगे. परिजन अशफाक खान ने बताया कि सीएचसी में उस समय कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था.डॉक्टरों की अनुपस्थिति में घायलों का इलाज अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने किया. इसके बाद परिजनों ने निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया. उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान रेफर कर दिया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया गया. इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी प्रसाद ने बताया कि दरअसल डॉ नौशाद अहमद की ड्यूटी थी.उन्होंने बताया कि डॉ नौशाद अहमद डॉ इरशाद अहमद को ड्यूटी करने की बात कह चले गए थे. और वे भी कहीं चले गये. उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी व जो भी डॉक्टर दोषी होंगे,उनपर कानूनसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026