प्रवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरवा फतुलही टोला गांव में एक छात्रा की हत्या कर परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में दफना दिया। मामला ऑनर किलिंग का बताया जा रहा है जिसे प्रकाश में आने के बाद पुलिस के होश उड़ गए। इस संबंध में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव के चौकीदार जमदार चौधरी के बयान पर थाने में एफआईआर दर्ज की गई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हसनपुरवा गांव फतुल्लाह टोला के कब्रिस्तान से कब्र खोदकर एक छात्रा का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा सूचना मिली कि मृतका सरफुद्दीन मियां की पुत्री रुबीना खातून है। उसके परिजनों को गलतफहमी हो गई थी। जिसको लेकर परिवार वालों ने उसकी हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया था। चौकीदार की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्रिस्तान से खोदकर बरामद कर लिया है।
ये भी पढ़े- चोरों ने घर के सामने खड़ी बोलेरो की चोरी
इस संबंध में मृतका के पिता सरफुद्दीन मियां को आरोपित किया गया है. पुलिस घटना के अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है ताकि मामले का खुलासा हो सके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। हालाँकि अभी तक ये साफ़ नहीं है की आखिर पिता ने अपनी बेटी की हत्या किन वजहों से की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…