परवेज अख्तर/सिवान : गोपालगंज जिला के कटेया थाना के पंचदेवरी गांव में सोमवार की रात एक सरकारी शिक्षक पिता एवं सौतेली मां ने अपने ही पुत्री प्रिया कुमारी (16) की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या से बचने के लिए पिता और सौतेली मां रातोरात शव को लेकर अपने पैतृक निवास आंदर थाना के पड़ेजी गांव में पहुंच गए। मंगलवार की सुबह पड़ेजी गांव में कमलदेव साह के घर रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को दिखावे के लिए पिता भी पुत्री के शव के पास रोने लगा। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो आंदर प्रभाग के इंंस्पेक्टर अरुण मालाकार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया एवं हत्या के आरोप में जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर आंदर पुलिस को सौंप दिया। मृतका की बड़ी बहन प्रीति कुमारी ने बताई कि मेरी बहन प्रिया कुमारी को मेरे पिता जितेंद्र साह एवं मेरी सौतेली मां पिंकी यादव पढ़ाने-लिखाने के बहाने पांच माह पहले अपने साथ गोपालगंज लेकर चले गए और वहां पर मेरी छोटी बहन को नौकरानी की तरह काम कराते थे और उसके साथ हमेशा मारपीट किया करते थे। यह बात मेरी बहन ने मुझे फोन पर बताई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024