परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के दशरथ साह का 20 वर्षीय पुत्र करीमन साह 19 मार्च की शाम से लापता हो गया है. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद अपने सगे-संबंधियों के यहां भी पता किया. बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला. उसके बाद पीड़ित पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदगी की प्राथमिकी बसंतपुर थाने में मंगलवार को दर्ज कराई है.
मामले में दर्ज कांड संख्या 103/21 में लापता हुए पुत्र को मानसिक रूप से कमजोर बताया गया है. साथ ही उसकी पहचान के लिए कहा गया है की वह बदन पर हरा रंग का जाकेट, जींस पैंट, हवाई चप्पल पहने हुए था एवं उसका रंग सांवला व लम्बाई पांच फिट है. पूछने पर वह सिर्फ अपना नाम व पिता का नाम ही बता सकता है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस भी अपने स्तर से गुम हुए बच्चे की तलाश कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…