Siwan News

बेटी के साथ छेड़खानी करने की शिकायत करने पर गयी पिता की जान

मामला अहमद हत्याकांड का, बेटा अरशद ने दिया पुलिस फर्दव्यान

परवेज अख्तर/सिवान:- गुठनी चौराहा के अहमद हत्याकांड में हत्या के शिकार अहमद का पुत्र अरशद अली ने पटना पीएमसीएच में पुलिस को दिये अपने फर्दव्यान में पड़ोस के ही चार लोगों को अभियुक्त बनाया है. उसने पटना पुलिस को दिये फर्दव्यान में कहा है कि घटना के दिन 20 दिसंबर के सुबह सात बजे मेरी छोटी बहन मॉर्निंग वॉक के गांव के नहर पर गयी थी. तभी गांव के ही नूर आलम के पुत्र जुबरे आलम व गुड्डू मिलकर बहन छेड़खानी किया. मेरी बहन घर आकर बतायी तो मेरे पिता अहमद अली छेड़खानी की शिकायत लेकर नूर महम्मद के घर गये और शिकायत किये तो नूर मोहम्मद व तार मोहम्मद ने पिता जी के संग गाली-गलौज करते हुए मारने लगे. नूर मोहम्मद ने मेरे पिता जी के गर्दन पर जान मारने की नीयत से क्रिकेट के बैट से जोरदार प्रहार कर दिया. जिससे घायल होकर वह जमीन पर गिर गये. सूचना पाकर जब मैं पिता जी को बचाने गया तो उपरोक्त लोग मुझे भी मारने लगे. जिससे मेरा सिर फट गया और मैं भी घायल हो गया. स्थानीय लोगों के एकत्र होने पर वे लोग भाग गये. ग्रामीणों ने हमलोगों को गुठनी पीएचसी में भर्ती करवाया. जहां से सीवान सदर के लिये रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में भी हालत नाजुक देख पटना पीएमसीएच के लिये.पटना पीएमसीएच में हमदोनों को भर्ती कराया गया. जहां पिता की मौत 8:30 बजे रात्रि में हो गयी. थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया अरशद के फर्दव्यान की सच्ची प्रति लेने के लिये थानाकर्मी को पटना भेजा गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026