परवेज अख्तर/सिवान): जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सुहपुर गांव में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने शुक्रवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों अपराधी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। गिरफ्तार दोनों अपराधी देव लाल मांझी एवं राजू मांझी है। देवव लाल मांझी राजू मांझी का पिता है। देवलाल मांझी वर्ष 2016 में शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये दोनों पिता-पुत्र किसी अन्य अपराधी के साथ किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान फरार अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी चल रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त बाप-बेटा शराब धंधा के साथ-साथ अपराधियों को संरक्षण देने का भी काम करते थे। शुक्रवार को सूचना मिली कि बाप-बेटा किसी अपराधी के साथ घर में बैठ कोई योजना बना रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई जहां बाप-बेटा को देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…