महाराजगंज में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में पिता-पुत्र घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कपिया निजामत गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी मे पिता-पुत्र को चाकू मार घायल कर देने का मामला प्रकाश मे आया है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कपिया निजामत गांव निवासी शम्भू नाथ पांडेय के पुत्र जितेंद्र पांडेय उर्फ बबलू पांडेय अपने घर के बाहर बैठे थे तो गांव के ही दो लोगों ने उन्हें चाकू मार घायल कर दिया.

अपने पिता को घायल होता देख, जब उसके छोटे बेटे चंद्रकांत पांडे ने उन्हें बचाने गया तो उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया. इसी बीच शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल में पहुंचाया. हालांकि प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज होने की प्रक्रिया चल रही थी.

इस घटना के बाद कुछ देर के लिये कपीया निजामत गांव में अफरा-तफरी मच  प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्रखंड के दर्जनों गाँव से पहुंची 139 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्लोबिन, एचआईवी, बीपी, सुगर तथा उनके वजन की जांच डाक्टरों तथा जीएन एम, एएनएम सहित अन्य स्वास्थकर्मियों ने किया. वहीं उन्हें आवश्यकतानुसार दवाइयां भी दी गई . जांच के क्रम में मुख्य रूप से डॉ नीतीश कुमार,डॉ निखिल कुमार,डॉ करुणानिधि,एलटी सत्येंद्र कुमार पाण्डेय, डेटा ऑपरेटर अमित पाठक, महेश कुमार व आशा कार्यकर्ताओं सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026