Categories: पटना

अपनी ही बेटी के साथ रेप करता था पिता, पेशे से था शिक्षक, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर में बीते बुधवार को एक वीडियो वायरल होने के बाद एक शिक्षक पिता की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ था. पीड़ित लड़की ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और न्याय की गुहार लगाई थी. इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने बेटी से रेप के आरोपी शिक्षक पिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.

इसकी जानकारी देते हुए रोसड़ा एसडीपीओ सहरियार अख्तर ने बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है उससे पूछताछ चल रही है. विस्तृत रूप से बयान दर्ज होने के बाद इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी. गिरफ्तार शिक्षक पंडित जी के नाम से मशहूर है.

पीड़िता पर मामा ने बनाया दबाव

कहा जा रहा है कि घटना पर पर्दा डालने के लिए युवती का मामा पीड़िता को अपने घर में रखकर उसके उपर दबाव बना रहा था कि सबको ये कहो कि वायरल वीडियो एडिट किया हुआ है. हालांकि इस मामले में इसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है. इधर इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि जब तक उसके मामा जैसे व्यक्ति इस धरती पर हैं बाप-बेटी जैसे पवित्र रिश्ता शर्मसार होता रहेगा.

मां ने नहीं किया विरोध

इधर, दूसरी ओर सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर बेटी के साथ एक पिता रेप करता रहा तो उसकी मां ने क्यों नहीं विरोध किया? घटना के बाद से ही पीड़ित लड़की बेसुध है. वहीं पिता और उसके मामा को लेकर भी लोगों में आक्रोश है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में और कौन-कौन लोग हैं उसकी गिरफ्तारी की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024