Categories: पटना

पटना के एनएमसीएच में ऑक्सीजन खत्म होने से खौफ, अस्पताल में हंगामा शुरू

पटना: कोविड अस्पताल घोषित होने के एक सप्ताह बाद भी एनएमसीएच में ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा सकी है। कोरोनो मरीजों संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री, विभाग के प्रधान सचिव, मानवाधिकार आयोग से लेकर पुलिस-प्रशासन तक से गुहार लगाता रहा है। शनिवार की दोपहर एक बार फिर कुछ ही मिनटों में ऑर्थो, इएनटी व गायनी विभाग में ऑक्सीजन खत्म होने की खबर फैलते ही अस्पताल प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। मरीजों एवं स्वजनों की धड़कने बढ़ गयी। अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया।

अंतिम समय तक लगी रहती धुकधुकी

हर बार की तरह फिर अंतिम समय में ऑक्सीजन अस्पताल पहुंचा। सिलेंडर आता देख सभी ने राहत की सांस लिया। शुक्रवार की रात तीन घंटों तक डीएम व एसएसी के साथ इसी मसले पर चली मैराथन बैठक और आश्वासन भी बेअसर साबित हुई। एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो व अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि भर्ती सभी 364 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। ऑक्सीजन की खपत के अनुसार सिलेंडर का अस्पताल में भंडारण सुनिश्चित करने को लेकर अब तक हर स्तर से केवल आश्वासन ही मिला है। हर दिन हंगामा के हालात उत्पन्न हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के साथ मरीजों और स्वजनों को यह डर सताता है कि सिलेंडर की अंतिम खेप मैनीफोल्ड में खत्म होने तक ऑक्सीजन नहीं पहुंचा तो क्या होगा? एक साथ कई मरीजों की जान दांव पर लगी रहती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024