लॉकडाउन के डर से दूसरे राज्यों में काम करने वाले मजदूर फिर लौटने लगे बिहार

परवेज अख्तर:डेस्क रिपोर्टिंग:
महाराष्ट्र सहित पूरे देश में कोरोना वायरस  के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इससे लोगों के बीच दहशत का माहौल बन रहा है. वहीं, कई राज्यों में तो नई गाइडलाइन नीति बनाई गई है. साथ ही कई शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लग गया है. ऐसे में दूसरे राज्ये में काम करने वाले प्रवासी मजदूरों का पलायन फिर से शुरू हो गया है. खासकर मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों से मजूदरों का बिहार आने का सिलसिला शुरू हो गया है. मजदूरों के बीच इस बात का भय है कि कहीं फिर से लॉकडाउन न लग जाए. वहीं, कई राज्यों में सख्ती के साथ-साथ बिहार में स्कूल-कॉलेज भी बंद हो गए हैं. इससे दोबारा लॉकडाउन के डर से प्रवासी मजदूर बिहार लौटने लगे हैं.

इसी तरह देहरादून में मजदूरी करने वाला एक बिहारी प्रवासी मजदूर मदन राम पूरे परिवार के साथ बस स्टैंड पहुंचे थे. तब शाम के छह बज रहे थे. उन्हें मुजफ्फरपुर जाना था. मदन राम ने बताया कि वह देहरादून में राजमिस्त्री का काम करता है. तीन बच्चों और पत्नी के साथ देहरादून में रह रहे थे. पिछले साल लॉकडाउन खत्म होने के बाद नवम्बर में देहरादून आए थे. उन्होंने कहा कि सोचा था कि अब जिन्दगी पटरी पर लौट आएगी, लेकिन जैसे ही होली का समय आया, दोबारा कोरोना संक्रमण की लहर से वे फिर से डर गए हैं. उन्हें ऐसा लग रहा है कि कहीं ऐसा न हो कि फिर से लॉकडाउन लग जाए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026