Categories: पटना

फस गया आशिक: रात में लड़की ने प्रेमी को घर बुलाया, स्वजन की पड़ी नजर तो मचाने लगी शोर, फिर…

मुजफ्फरपुर: किसी ने कहा है, प्यार करना सरल है उसे निभाना कठिन। मुजफ्फरपुर के सकरा थाना अंतर्गत एक गांव में हुई घटना के संदर्भ में यह बात सौ फीसद सही प्रतीत हो रही है। जहां एक लड़की ने रात में प्रेमी को घर बुलाया और पकड़े जाने के डर से शोर मचा दिया। मामला सार्वजनिक होने पर जबरदस्ती करने तक का आरोप लगा डाला। हालांकि बाद में उसने स्वीकार किया कि युवक को उसने खुद ही बुलाया था। दरअसल, सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जैसा होता है, पहले फोन पर बातचीत और फिर मिलना-जुलना। कोरोना और लॉकडाउन के कारण इधर मिलना-जुलना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी क्रम में बीती रात करीब 11 बजे लड़की ने मौका देखकर युवक को अपने घर बुलाया। योजना के अनुसार वह उसके घर के अंदर भी दाखिल हो गया।

इस बीच किसी तरह युवती के घरवालों को घर में किसी और के होने की भनक लग गई। वह घबरा गई। अपनी गर्दन फंसती महसूस की। फिर क्या था, उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। अब घर वाले तो वहां पहुंचे ही, आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। सबने युवक को दबोच लिया। बचने के लिए लड़की ने एक झूठी कहानी बनाई। कहा, यह युवक घर में घुस आया। जब वह सोने गई तो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। इसलिए उसने शोर मचा दी। ग्रामीणों ने जब युवक से इस बारे में पूछा तो उसने लड़की द्वारा बुलाए जाने की बात कह दी। दोनों की बातों में अंतर था।

इस हालत में ग्रामीणों ने इसकी सूचना सकरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों को थाने ले आई। सुबह में दोनों परिवारों को ग्रामीणों ने बैठाकर बातचीत की। दोनों को समझाया गया। लोक-लाज और इज्जत-प्रतिष्ठा की बात कही गई। इसके बाद बात बन गई। दोनों पक्षों ने थाने में आकर पुलिस के समक्ष शादी के लिए हामी भर दी। दोनों के स्वजन लड़का- लड़की को लेकर घर आ गए। बताया गया कि दोनों के बीच पूर्व से ही प्रेम प्रसंग था। लड़की की रजामंदी के बाद ही लड़का घर में घुसा था, लेकिन घटना की जानकारी घरवालों को हो गई, इसलिए मामला बिगड़ गया। लड़की के शोर मचाने के कारण ग्रामीण जमा हो गए और मामला सार्वजनिक हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026