गुठनी में बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, सनसनी

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान में बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना जिले में गुठनी थाना क्षेत्र के पीपरपाती गांव में शनिवार की देर रात की है। मृतक की पहचान पीपर पाती गांव निवासी अशोक कुमार दुबे (36) वर्ष के रूप में हुई है।

ग्रामीणों का कहना था कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वही घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी थाना अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार, मैरवा थानाअध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई श्रवण पाल, एएसआई विनय कुमार एएसआई प्रमोद कुमार तिवारी ने मामले की गंभीरता से जांच शुरु कर दिया।

पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद लगातार अपराधियों के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा पुलिस घटना पर लगातार नजर रखे हुए हैं। मृतक के परिजनों और साथियों से जानकारी ली जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026