पटना: बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की सुबह जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदाता बिहार के मधेपुरा जिला के बिहारीगंज का है। इसके विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया है। बिहारीगंज में जदयू नेता प्रदीप साह के सिर में अपराधियों ने गोली मारी थी, इसके बाद बाइक सवार तीनों अपराधी वहां से फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। प्रदीप सह पूर्व अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व युवा जदयू के पूर्व प्रदेश सचिव थे।
घर के आगे खड़े थे प्रदीप साह
सुबह करीब नौ बजे प्रदीप साह बिहारीगंज के भातू साह उच्च विद्यालय हथिऔंधा के समीप नवनिर्मित घर के समीप खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कनपट्टी में गोली मार दी।घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…