Siwan News

बांस काटने के विवाद में महिला की चाकू गोदकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बांस काटने के विवाद को लेकर भोजा यादव की पत्नी चंपा देवी (55) की हत्या पट्टीदार नागेश्वर यादव ने चाकू से गोदकर कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार है। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले में बताया जाता है कि मृतका चंपा देवी मजदूर से बांस कटवा रही थी, तभी नागेश्वर यादव वहां पहुंचकर रोकने का प्रयास किया। लेकिन बांस काटने की बात पर चंपा अड़ गई तो चांदपुर गांव निवासी नागेश्वर यादव ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। बताते चलें कि नागेश्वर यादव और मृतका ललिता देवी के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा था। उसी विवादित भूमि पर बांस का कोठ लगा हुआ है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्यारा नागेश्वर यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। इधर मृतका की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026