सिसवन में दूसरी बार स्थगित हुई उर्वरक समिति की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: सिसवन प्रखंड कार्यालय में होने वाले उर्वरक समिति की बैठक बुधवार को प्रखंड प्रमुख की अनुपस्थिति के कारण दूसरी बार भी स्थगित कर दी गई. इस संबंध में कृषि पदाधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी प्रखंड प्रमुख को बीते शनिवार को होने वाले उर्वरक समिति की बैठक की सूचना प्रखंड प्रमुख को दी गई थी, लेकिन वे बैठक शुरू होने से ठीक पांच मिनट पहले अपने कार्यालय से निकलकर घर चले गए. जिसके चलते शनिवार को होने वाले उर्वरक समिति की बैठक स्थगित करनी पड़ी.

वहीं दूसरी बार बुधवार को होनेवाली बैठक के लिए भी उन्हें पत्र दिया गया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि समय से वह बैठक में उपस्थित रहेंगे. जब बैठक के निर्धारित समय सभी लोग उनके कार्यालय पहुंचे तो प्रखंड प्रमुख अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रहे. चलते दूसरी बार प्रखंड कार्यालय में होने वाली उर्वरक समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र साह के मनमानी के चलते स्थगित करना पड़ा. जब प्रखंड प्रमुख से संपर्क किया गया. उन्होंने बताया कि पहले बैठक को लेकर विभाग द्वारा किस प्रकार की कोई सूचना नहीं दिया गया था. दूसरी बैठक की सूचना मिली थी अस्वस्थ होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सका.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024