पटना: मोतिहारी में स्कॉर्पियो और पुलिस की गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें थाने की गाड़ी के चालक की मौत हो गई। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र दुबौलिया बांध के पास NH 27 की है। जहां नशे में धुत स्कॉर्पियो ड्राइवर ने थाना की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें थाना की गाड़ी का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्ति नशे में धुत पाए गए है। मृतक चालक की पहचान डुमरिया घाट थाना में पोस्टेड ड्राइवर पवन कुमार के रूप में की गई है।
बताया जा रहा है कि बारात जा रही स्कार्पियो ने डुमरिया घाट थाना के गाड़ी में टक्कर मार दी। घटना रविवार देर रात की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कारर्वाई में जुट हुई है। जानकारी के मुताबिक डुमरिया पुल पर मेन्टेन्स का काम होने के कारण देर रात को जाम लग गया। जाम की सूचना पर डुमरिया घाट थाना पुलिस जाम हटाने के लिए पहुंची। जाम अधिक होने की वजह से पुलिस की गश्ती गाड़ी पदाधिकारी व फोर्स को जाम स्थल पर उतार कर थाना वापस हो रही थी। इसी दौरान खजुरिया की तरफ से बारात में आ रही स्कार्पियो गाड़ी और पुलिस की गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…