परवेज़ अख्तर/सिवान:
यातायात की लचर व्यवस्था, नो इंट्री का उल्लंघन और फुटपाथी दुकानों के कारण अतिक्रमण से शहर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। बुधवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर जाम रहने से लोग दिनभर परेशान रहे। वैसे तो शहर में जाम की समस्या अब हर दिन हो गई है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
मंगलवार को चुनाव के कारण शहर से लेकर गांव तक के बाजार बंद थे, लेकिन बुधवार की सुबह बाजार गुलजार हुए। इस कारण शहर की सड़कों पर काफी संख्या में लोगों को देखा गया। शहर की हर सड़क पर जाम का नजारा था। थाना रोड, हॉस्पिटल रोड, कचहरी रोड में लोग घंटों जाम में फंसे रहे ।बतादें कि दीपावली और छठ पर्व के नजदीक आते ही अब बाजार फिर से गुलजार हो गए हैं और खरीदारों की भीड़ बाजार में उमड़ रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…