जमकर हुआ बवाल: चित बदली खियाके मति मरलस रे, बंगलिनिया…..

  • बारातियों व ग्रामीणों में जमकर घंटों चले बांस बल्ले
  • आधा दर्जन वाहन के शीशे को किया क्षतिग्रस्त
  • ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साउंड बॉक्स समेत अन्य सामानों को भी तोड़ डाला
  • ग्रामीणों ने भी दिया उपद्रवियों का साथ
  • सारण जिले से सिवान में आई थी बारात

परवेज़ अख्तर/सिवान:

…. माना कईनी पुरूबवा ना जाईह ये पिया, हाथ कौनों के
कुछहू ना खाईह ये पिया,बोल मुंह के बिगडलस बंगलिनिया, चित बदली खियाके मति मरलस रे ….बंगलिनिया……..

महिला भोजपुरी गायक शिल्पी राज द्वारा गाया गया है यह गीत को लेकर बारातियों व ग्रामीणों में जमकर घंटों बांस बल्ले चलें।जिससे बारात में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। यहां बताते चले कि सारण जिले के एक गांव से बारात सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सज धज कर आई हुई थी। बारात में सारण जिले के एक मशहूर ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम का भी आयोजित किया गया था। इसी बीच दुल्हन पक्ष के दरवाजे पर खूब सज धज कर बारात भी लग गई और शांतिपूर्ण तरीके से निकाह का कार्यक्रम भी समापन हो गया और सभी बाराती खाना-पीना, खाने के बाद आयोजित ऑर्केस्ट्रा में लुत्फ लेने के लिए गए।

करीब 2 घंटे तक खूब शांतिपूर्ण तरीके से ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चलता रहा।ऑर्केस्ट्रा पार्टी में नृत्यांगनियों ने खूब अपना- अपना जलवा बिखेरा। इसी बीच मंगलवार की मध्य रात्रि में गांव के लगभग एक दर्जन की संख्या में युवाओं की टोली पहुंची और ऑर्केस्ट्रा पार्टी में अलाउंस कर रहे अनाउंसमेंट को जबरन स्टेज के नीचे बुलाया और महिला भोजपुरी गायक शिल्पी राज द्वारा गाया गया उपरोक्त गीतों की फरमाइश करने लगे कि इसी बीच बारातियों ने इस गाने का विरोध किया तो गीत की फरमाइश कर रहे युवाओं की टोली एका एक बारातियों पर टूट पड़ी। जिससे बारात में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

लगभग 2 घंटे तक जमकर बांस बल्ले चले। बारातियों के लगभग आधा दर्जन चार पहिया वाहनों के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिए गए, साथ हीं ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साउंड बॉक्स समेत अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में इस घटना की भनक जब गांव वालों को लगी तो गांव वाले बीच बचाव करने के बजाए उपद्रवियों के साथ मिलकर वे भी बारातियों पर बिना कुछ सोचे समझे हमला बोल दिए। जिससे बारात का माहौल और बिगड़ गया। धीरे-धीरे यह घटना पूरे गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। बाद में घटना की सूचना पाकर स्थानीय कई जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026