गुठनी के पचनेरुई गांव में भीषण चोरी, घर के लोग शादी में गये थे बाहर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी स्थानीय थाना क्षेत्र के पचनेरुई गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखो के ज्वेलरी सहित कीमती सामानों की चोरी कर ली है. पचनेरुई गांव निवासी जितेंद्र सिंह के घर के मुख्य दरवाजे के ताला शुक्र शनिवार की मध्य रात्रि चोरों ने तोड़कर घर में रखे अलमीरा व बक्शो को तोड़ने के स्वर्णाभूषण सहित लाखों के कीमती सामान का चोरी किया है. घटना के समय गृहस्वामी सहित परिवार के सभी सदस्य निकट संबंधी के शादी समारोह में शामिल होने बाहर गये थे.

पूरे मकान में कुछ दिनों से ताला लगा था जिसकी रेकी कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं. घटना की सूचना पर थाना के एएसआई जगलाल राम ने मौके पर पहुच कर जांच पड़ताल किया. घटना के संबंध में ग्रामीणों के अनुसार चोरों ने रात्रि में ताला तोड़कर आसानी से घर घुसे होंगे और घर मे किसी के नही रहने का लाभ उठाकर पूरी रात अलमीरा और बक्शो को तोड़ तोड़ कर सारे कीमती सामानों की चोरी कर ले गये. घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों को शनिवार सुबह हुयी जब मुख्य दरवाजा टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा देखा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026