सिवान शहर के पुरानी किला में जमकर उत्पात, मौके पर पहुंची पुलिस, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है छानबीन

✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी किला मोहल्ला निवासी सन्नी खान व मो.शादाब के घर मंगलवार की अल सुबह डेढ़ दो सौ की संख्या में नवयुवकों ने घर में घुसकर मचाया उत्पात, इस दौरान उपद्रवियों ने दो बाइक समेत कई सामानों को क्षतिग्रस्त कर डाला,सभी उपद्रवी अपने अपने हाथों में लाठी डंडा लिए हुए थे,उपद्रव के दौरान पूरे मोहल्ला में मची अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया, कई घरों के लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर घरों में दुबक गए,उपद्रव का सिलसिला करीब आधे घंटे तक चलते रहा,उधर पुरानी किला मोहल्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार,कसाई मोहल्ला व आसपास के इलाकों से डेढ़ दो सौ की संख्या में नवयुवक मंगलवार की अहले सुबह दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी.

इन दोनों का सुराग नहीं मिलने पर हमले के नियत से आए नवयुवकों ने दोनों लोगों के घर पर जाकर जमकर उत्पात मचाया,जिससे मोहल्ला में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस घटना को लेकर दूसरे पक्ष का आरोप है कि पहले हम लोगों को मारा पीटा गया है,बाद में हम सभी लोग आक्रोशित होकर बदला लेने की भावना से उपरोक्त मोहल्ला में पहुंचे हुए थे,इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं,हालांकि पुलिसिया जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस घटना के पीछे का राज क्या है ?

घटना के बाद स्थानीय प्रबुद्ध लोगों का जमावड़ा घटनास्थल पर उमड़ पड़ा,बाद में इसकी सूचना किसी के द्वारा नगर इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित को दी गई,बाद में श्री पंडित के दिशा निर्देश के आलोक में नगर थाने के कई पुलिस पदाधिकारी मौके वारदात पर पहुंचे,जहां घटना की विधिवत जांच पड़ताल शुरू की,मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रव मचाने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है,इस घटना को लेकर पुरानी किला तथा कसाई मोहल्ला में तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म है,इस संदर्भ में नगर इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित ने कहा कि अभी तक दोनों पीड़ितों के द्वारा किसी भी प्रकार का लिखित तहरीर नहीं दी गई है,लिखित तहरीर प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज का सहारा लेते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी,उधर खबर लिखे जाने तक दो मोहल्ला में तनावपूर्ण की स्थिति कायम है,अगर स्थानीय प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं लिया तो यहां कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026