छपरा

दलान में मवेशी बांधने को लेकर विवाद में मारपीट, मां बेटा घायल

छपरा: जिले के मशरख थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में दालान में मवेशी बांधने के लिए खूटा गाड़ने के विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी मशरख में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान दक्षिण टोला गांव निवासी विरेन्द्र राय के 40 वर्षीय पत्नी सीता देवी और 13 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुई।

मामले में विरेन्द्र राय ने बताया कि दालान में उसके भाई द्वारा जबरदस्ती मवेशी बांधने का खूटा गाड़ने जाने लगा जिसका पत्नी द्वारा विरोध करने पर मारपीट की गई जिसमें दोनों घायल हो गए। वही पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायलों में महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित द्वारा आवेदन देने की बात बताई गई पर मौके पर पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि द्वारा मामले को पंचायती से सुलझाने की बात बताई गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026