दरौंदा में पैसों के लेन-देन में जमकर मारपीट, 10 लोग घायल

दरौंदा थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव में रविवार की दोपहर पैसों की लेनदेन की वजह से दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना हो गई. इस घटना में तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की पहचान दरौंदा के हाथोंपुर गांव निवासी कालीराम यादव, राजेश यादव, अभय कुमार, सविता देवी, ललिता देवी, चुलबुली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जबकि दूसरे पक्ष से नागेंद्र यादव, हरिचरण यादव, सिकंदर यादव तथा धर्मेंद्र यादव लोग गंभीर रूप से घायल है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच पैसों की लेनदेन को लेकर बहस बाजी शुरू होने के साथ ही गाली-गलौज और मारपीट में तब्दील हो गई. जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए दोनों पक्ष की तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई. मारपीट की घटना को आस पड़ोस के लोग देख मूकदर्शक बने रहे. कोई घटना में लोगों के घायल होने के बाद आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने बताया कि मामले की जानकारी संज्ञान में लाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026