परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के एमएच नगर थाना के उसरी बुजुर्ग में रविवार की देर रात जुआ खेलने को ले दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. देखते ही देखते गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गयी. विवाद इतना तुल पकड़ लिया कि दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चलने लगा. इस ईंट पत्थर से कुछेक लोगों को मामूली चोटेंं लगने की सूचना है.
बताया जा रहा है कि दीपावली के दूसरे दिन कुछ लोग जुआ खेल रहे थे.इसी बीच दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया. विवाद को सुलझाने गये एक युवक को ईंट से चोट लग गयी. जिसे निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एमएच नगर पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जांच की. सामाचार लिखे जाने तक अभी तक किसी पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…