परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवा मठिया गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. जिसमें ललन गिरि बुरी तरह घायल हो गए. वहीं दूसरी तरफ भगवानपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पाटीदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दो महिला बुरी तरह घायल हो गयी.
घायल महिलाओं को रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. घायलों में मोतीलाल साहनी की पत्नी मीना देवी एवं होतीलाल सहनी के पत्नी शिकू देवी शामिल है. इधर घायलों ने प्राथमिकी के लिए थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है. थानाप्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…