छपरा: एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 11 महिला समेत 14 लोग घायल हो गये है. बताया जाता है कि मारपीट की घटना में कोहड़ा मठिया गांव के शशि कुमार पुरी, नवलपुर गांव के रूखसाना बेगम, वनपुरा गांव के इलाइची देवी, पाशपति देवी, अमीरा कुवर, देवन्ती देवी, संगीता देवी, राजमती देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, बासमती देवी व एकड़ीपुर गांव के निर्मला देवी घायल है.वहीं सड़क दुर्घटना में एकारी गांव के संतोष सिंह घायल हो गये हैं.
सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील प्रसाद, डॉ. अर्चना कुमारी व डॉ. इरफान ने किया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार सभी चिकित्सारत घायल खतरे से बाहर है. इनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है. बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…