परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. इस मामले में सुनैना देवी ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने अपने पड़ोसियों मंकेश्वर सिंह, धीरज सिंह, कुंदन सिंह तथा चंदन सिंह पर अपने व बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. साथ ही अपने गले का मंगल सूत्र, कान का झुमका व नाक का नथिया छीनने का आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन के अनुसार वह रविवार की रात्रि साढ़े सात बजे अपनी छत पर मोबाइल से बात कर रही थी. इसी बीच उसने देखा कि इनके आरोपित चारों पड़ोसी उसके लड़के की पिटाई कर रहे हैं. जब वह बीच बचाव करने गई तो उसका बाल उखाड़ लिया. उसके गले, कान तथा नाक का आभूषण छीन लिया. उसने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…