Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव चंवर में एसएच 73 पर शुक्रवार की अल सुबह जीबी नगर थाना क्षेत्र हकमा गांव निवासी रंजीत कुमार,राजकली देवी, गुड़िया देवी तथा मासूम बच्ची अनिष्का कुमारी की मौत बाइक से इलाज के लिए सिवान जाने के क्रम में ट्रक के चपेट में आने से हो गई थी। मौत के बाद शनिवार को सांसद ओमप्रकाश यादव तथा सीओ पचरुखी रामानंद सागर ने मृतक के परिजन के दरवाजे पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन कोष के तहत चार-चार लाख रुपये का चार चेक मृतक के परिजन अनुज पंडित तथा जवाहर पंडित को प्रदान किया। चेक लेने के बाद मृतक के परिजन अनुज पंडित तथा जवाहर पंडित बिलख-बिलख कर रोने लगे। मौके पर उपस्थित भाजपा नेता पप्पू भारती, रालोसपा नेता विजय सिंह पटेल,यदुवंशी नेता अर्जुन यादव, नितेश यादव, भरतपुरा पंचायत मुखिया अशोक शर्मा, सहलौर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष संजय सिंह समेत उपस्थित लोगों ने परिजन को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि विधाता की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती है। इस दुःख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं और भगवान पीड़ित परिजनों को दुःख बर्दाश्त करने की हिम्मत दें और मृतक के आत्मा को शांति प्रदान करे।वहीं घटना के दूसरे दिन भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। मृतक के घर से परिजनों की रोने की आवाज से माहौल गमगीन हो गया था। सामाजिक कार्यकर्ता, रिश्तेदार समेत लोगों का आना-जाना जारी रहा। लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024