परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बसंतपुर मुख्यालय के बाजार में सिगरेट व गुटखा बेंचने वाले 5 दुकानदारों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो-दो सौ रुपये के हिसाब से एक हजार रुपये का जुर्माना शुक्रवार की दोपहर वसूला. टीम की कारवाई को देख कुछ दुकानदार अपनी दुकान छोड़ कर फरार हो गए. राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अंतर्गत राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (कोटपा, 2003) के तहत बसंतपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार रविरंजन व हेल्थ मैनेजर बी. के. सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने बसंतपुर के पांच दुकान से सिगरेट व तम्बाकू मिलने पर दो-दो सौ रुपये का ऑन द स्पॉट फाइन काटा. साथ ही टीम ने दुकानदारों के पास दुबारा सिगरेट व गुटखा मिलने पर पांच हजार रुपये के अर्थदंड के साथ जेल भेज देने की चेतावनी भी दी. स्वास्थ्य विभाग की कारवाई से मुख्यालय के सिगरेट व तम्बाकू पदार्थ बेंचने वाले दुकानदारों में हड़कंप है. छापेमारी टीम में हेड कलर्क सुनील प्रसाद राय, लिपिक सुनील कुमार, प्रेम कुमार, चंदन कुमार, सिपाही मैनेजर प्रसाद यादव, वीरेंद्र प्रसाद, लालबाबू ठाकुर व भवानी मांझी शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…