तरवारा के नौरंगा गांव को आग में झोंकने का प्रयास करने वाले समाज के 6 दुश्मनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में र्हु मारपीट मामले में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए थे।इस मामले में दोनों पक्षों के भोला मियां,नीतीश कुमार सिंह उर्फ नेता समेत करीब 10 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर ली है।ज्ञात हो कि रविवार की शाम नौरंगा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए थे।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली तथा घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी।

इसकी सूचना मिलते ही एसडीओ श्री रामबाबू बैठा एवं एसडीपीओ श्री अशोक कुमार आजाद घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।साथ ही गांव में शांति व्यवस्था को ले पुलिस टीम को तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। साथ ही पदाधिकारीद्वय ने थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार को इस घटना पर नजर रखते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने त्वरित कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्ष से भोला मियां और नीतीश कुमार सिंह उर्फ नेता समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी की है।

दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने यह आरोप लगाया है कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष में मारपीट की घटना हो रही थी और दोनों पक्ष में तनाव था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में दोनों पक्ष के 10 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी की गई है। वहीं उन्होंने बताया दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा दोनों पक्ष के नामजद 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024