परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के तिलसंडी-512 गांव के डीलर चांद मोहम्मद की दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर सीओ गौरव प्रकाश, एमओ कौसर जमाल एवं जीरादेई एमओ संतोष कुमार सिन्हा ने मंगलवार की शाम भंडार जांच किया। जांच के दौरान के डीलर के स्टॉक में खाद्यान्न कम पाए जाने पर डीलर के खिलाफ बड़हरिया थाना में एमओ के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कौसर जमाल ने बताया कि जांच टीम ने जांच के दौरान में निर्धारित स्टॉक से छह क्विंटल गेहूं और पांच क्विंटल चावल कम पाया। एमओ कौसर जमाल के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या-118/19 के तहत कालाबाजारी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…