परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के सरना पंचायत के हरिसिंह टोला गांव में 26 फरवरी को बदमाशों ने उर्मिला देवी को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में घायल महिला के पुत्र हर्षित सिंह ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को आरोपित किया है। उसने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को मेरी मां घर में आटा गूथ रही थी तभी गांव के ही पवन सिंह, रंजन सिंह, बलिस्टर सिंह, राधेश्याम सिंह, दीपू सिंह ने आकर उसे गोली मार दिए।
हर्षित सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि पूर्व में उसके बड़े भाई अमरीश सिंह को भी फोन से धमकी मिलती थी और पैसे की मांग की जाती थी तथा उसके बड़े भाई पर पूर्व में जानलेवा हमला किया गया था। अपने आवेदन में उसने परिवार के अन्य सदस्यों को सुपारी देकर हत्या की बात भी कही है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्राथमिकी कर मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…