बड़हरिया में वर्चस्व को लेकर मारपीट मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पडरौना गांव में तीन मार्च को मदरसा कमेटी में वर्चस्व को लेकर हुई मारपीट मामले में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि इस मामले में एक पक्ष के रिजवान अहमद सिद्दीकी ने मदरसा के नई कमेटी गठन को लेकर पड़ोसी जावेद आलम शाह उर्फ लालबाबू समेेत पांच लोगों को आरोपित किया था। उसने आरोप लगाया था कि तीन मार्च को जावेद आलम शाह उर्फ लालबाबू समेेत पांच लाेग चार अन्य लोगों के साथ हरवा हथियार लेकर दरवाजे पर आए और बोले कि मदरसा कमेटी से हमारी पुरानी सदस्यता को रद कर दी है। वे सभी जान से मारने की नीयत से वे लोग मेरे सर पर वार कर दिया। इसी बीच मेरा भतीजा और चचेरा भाई मुझेेे बचाने आए तो आरोपितों ने उन्हें भी चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। सभी का इलाज सिवान एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी कर ली गई है तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026